डिंपल यादव का बड़ा दावा, बताया पश्चिमी यूपी में सपा गठबंधन को कितनी मिलेंगी सीटें

Spread the love

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव ने गुप्त नवरात्र के तृतीया तिथि पर शुक्रवार की शाम 4.45 बजे अचानक मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंच कर दर्शन पूजन किया। इसके बाद मां को चांदी का आभूषण चढ़ाया। उन्हें दर्शन पूजन सपा संरक्षक के कुल पुरोहित विजय बाबू मिश्र ने कराया। वहीं एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में कहाकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा को 50 सीटें मिल रही है। समाजवादी पार्टी की लहर से भाजपा बौखला गई है। पूर्वांचल में भी सपा को बेहतर सफलता मिलेगी।
पूर्व सांसद डिम्पल यादव शुक्रवार की शाम लखनऊ से सड़क मार्ग शाम को 4रू45 बजे विंध्याचल पहुंची। वे पुरानी वीआईपी स्थित एक होटल में कुछ देर रुकने के बाद हाथ में नारियल चुनरी, माला व फूल प्रसाद लेकर मां विंध्यवासिनी के मंदिर के गणेश द्वार से गर्भगृह पहुंच कर पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। उन्होने मां विंध्यवासिनी के चरणों में एक जोड़ी चांदी की पायल, बिछिया एवं सोने की नथिया, लाल चुनरी चढ़ाया।
गर्भ गृह में दर्शन पूजन के बाद पूर्व सांसद डिम्पल यादव मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी- देवताओं का पूजन अर्चन कर हवन कुंड की परिक्रमा की। इसके बाद उन्होने पत्रकारों से बात करते हुए कहाकि पूर्वांचल में सहयोगी दलों से सीटों के बंटवारे का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन को 50 सीटों पर जीत मिल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे प्रदेश में सपा गठबंधन की लहर देख भाजपा बौखला गई है। चुनाव के अंतिम चरण तक सपा गठबंधन और मजबूत हो जाएगा। पूर्व सांसद डिम्पल यादव के साथ उनकी मां चंपा रावत भी मौजूद रही।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई