चाय पर चर्चा, महापौर ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश

Spread the love

रूद्रपुर।  नगर निगम रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने शनिवार सुबह रूद्रपुर स्टेडियम में शहरवासियों के साथ मॉर्निंग वॉक कर स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से मुलाकात कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम करने का आग्रह किया। महापौर ने कहा कि “स्वस्थ नागरिक ही मजबूत नगर की नींव होते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।”

मॉर्निंग वॉक के उपरांत महापौर ने स्टेडियम में उपस्थित प्रबुद्धजनों और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। इसमें शहर के विकास से जुड़े विषय—सड़क, नाली, पार्क, और स्वच्छता व्यवस्था—पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों के सुझाव इस दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसके बाद महापौर विकास शर्मा वार्ड नंबर 35 आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी पहुंचे। वहाँ उन्होंने पार्षद श्रीमती सरोज राय, पार्षद प्रतिनिधि गोविंद राय और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। वार्ड में चल रही समस्याओं जैसे जल निकासी, सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की दिक्कतों पर विस्तार से बातचीत हुई। महापौर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

बाद में महापौर ने पार्षद सरोज राय, गोविंद राय और निगम टीम के साथ वार्ड का भ्रमण कर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुपरवाइज़र को निर्देश दिए कि सफाई कार्य को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से किया जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग देने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी