लालपुर हत्याकांड का खुलासा — फरार सुमित सिंह भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

किच्छा। लालपुर में ओडिशा की युवती सृष्टि शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी सुमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी अमित शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच में सामने आया कि सुमित ने अपने भाई अमित की मदद करते हुए मृतका का शव मोटरसाइकिल से बरोर नदी श्मशान घाट तक पहुंचाया, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुमित रामपुर भागने की फिराक में लालपुर रोड महाराया की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और शव छिपाने में इस्तेमाल चादर बरामद की है।

 

किच्छा पुलिस ने कुछ ही दिनों में मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब वारदात के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद