पत्नी से हुआ विवाद, पति को पीटने आए ससुराली

Spread the love

रुद्रपुर,  थाना ट्रांजिट कैंप में पति-पत्नी के विवाद में ससुरालियों द्वारा हस्तक्षेप करने का मामला सामने आया है। आरोप था कि युवक के ससुराली अपने ही दामाद को मारने के लिए ढूंढने लगे और जब वह नहीं मिला तो घर में घुसकर उसकी बहन को ही परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला बहादुर निवासी वंशिका ने बताया कि उसकी भाभी करिश्मा घर में आए दिन विवाद करती थी। उसका भाई नरेंद्र सिंह उसे दो माह पहले अपने साथ सिडकुल ढाल में जाकर रहने लगा। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को भाई-भाभी में आपस में विवाद हुआ तो भाभी ने अपने भाई सुदेश, पिता नेत्रपाल सीकरी बहेड़ी बरेली व सतीश कृष्णा कॉलोनी को बुला लिया।

घर में जब भाई नहीं मिला तो सभी आरोपी रात्रि साढ़े 11 बजे जबरन घर में घुसे और उसको धमकाने लगे। साथ ही भाई की खोजबीन करने लगे। आरोप था कि भाई के ससुराल पक्ष के लोग बार-बार भाई सहित परिवार की हत्या की धमकी दे रहे थे। आरोप था कि यदि उस रात उसका भाई मिल जाता तो शायद उसकी हत्या भी हो सकती थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी