शराब की दुकान का आवंटन रद्द नहीं होने पर महिलाओं में आक्रोश

रुद्रपुर, ग्राम भूरारानी में शराब की दुकान खुलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विरोध प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन देने के बाद अब आक्रोशित महिलाओं ने जिला आबकारी कार्यालय में धरना देकर अपना इरादा साफ कर दिया है। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही दुकान का आवंटन रद्द नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं ने भूरारानी में धरना दिया।

बड़ी संख्या में भूरारानी गांव की महिलाएं जिला आबकारी कार्यालय पर एकत्रित हुई और धरना देकर अपना आक्रोश जताया। उनका कहना था कि अंडरपास का कार्य अभी प्रारंभ भी नहीं हुआ कि जिला आबकारी की रिपोर्ट पर प्रशासन ने भूरारानी अंडरपास रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर शराब की दुकान खुलवा दी। शांत गांव में शराब की दुकान खुलने से अशांति का माहौल बन जाएगा और महिलाओं का निकलना दुश्वार हो जाएगा।  उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझकर इलाके को शराबी बनाने का निर्णय लिया है। आगाह किया कि यदि जल्द ही शराब की दुकान का आवंटन रद्द नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मंजू बिष्ट, मधु चौहान, गीता बिष्ट, सरिता चौहान, ममता नेगी, ममता मौर्य, राकेश नौटियाल, पूजा तिवारी, राकेश रावत, राधिका रावत, प्रीति बिष्ट, मीना पाठक, अनीता बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद