जिला पंचायत बोर्ड बैठक: 26.36 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत 

Spread the love

रुद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने का प्रस्ताव समेत अनेक प्रस्ताव पारित किए गए।
शुक्रवार को जिला पंचायत की संभावित आखिरी बैठक में स्वयं जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके अलावा कुल 26 करोड़ 36 लाख के विकास कार्य स्वीकृत कराए गए। जिला पंचायत की बैठक में वर्ष 2024-25 के 10.36 करोड़ के तथा वर्ष 2023.24 के 16 करोड़ के कार्य प्रस्ताव पारित किए गए। इस धनराशि से ग्रामीण क्षेत्र में खड़ंजा, नाली, पेयजल आदि के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा दो दिसंबर 2019 को जिला पंचायत अध्यक्ष को दिए गए सभी अधिकार बहाल कर दिए गए। महुआखेड़ा गंज का नाम अंबेडकर के नाम पर रखने और गढ़ी नेगी को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा गया। यह भी मामला जिला पंचायत सदस्य हरदेव सिंह हरी ने उठाया कि खेमपुर की जिला पंचायत सदस्य सुमन ने अपने क्षेत्र में बगैर वर्क आर्डर जारी हुए 40 लाख के काम निजी चैक से करवा लिए, जबकि ठेकेदार गौरव चावला जिला पंचायत में पंजीकृत नहीं है। सुमन के ससुर द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए और अब इसका भुगतान जिला पंचायत से कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच हो और सुमन की सदस्यता निरस्त हो।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी