मलसी गोलीकांड-पथराव प्रकरण में नौ नामजद गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर,  17 सितंबर को मोहम्मद हसन के घर पर हुए हमले व फायरिंग की घटना में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने नामजद नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लोहे की राड व तीन डंडे भी बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने चिह्नित आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

सीओ सदर निहारिका तोमर ने बताया कि 17 सितंबर की देर रात्रि को दुष्कर्म के आरोपी जेल में बंद मौलवी प्रकरण को लेकर गांव मलसी के ही कुछ लोगों का विवाद मोहम्मद हसन के साथ हो गया था। कारण मोहम्मद हसन का परिवार मौलवी के खिलाफ अदालत में पैरवी कर रहा था। इसको लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि संगठित होकर घर पर धावा बोल दिया और धारदार हथियार, लाठी डंडे व लोहे की राड से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया गया, जबकि घटना स्थल पर गोलीबारी होने के भी सबूत मिले हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में मोहम्मद हसन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए कोतवाली पुलिस की टीम ने 18 सितंबर की शाम को मलसी निवासी कबीर अहमद, युसूफ अहमद, अरबाज अंसारी, मुख्तयार अहमद, आजम, रियाजुद्दीन अंसारी, मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू, शाहिद अहमद और मोहम्मद नाजिम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक लोहे की राड, तीन डंडे भी बरामद किए। सीओ ने बताया कि प्रकरण में अभी कई लोगों को चिह्नित किया जाना है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज