नशे में पीएसी कर्मी का तांडव, दंपत्ति पर हमला, दुकान तोड़ी

Spread the love

रुद्रपुर  :-आदर्श कॉलोनी घासमंडी स्थित एक दुकानदार दंपत्ति पर नशे की हालत में पीएसी कर्मी द्वारा हमलावर होने का मामला सामने आया है। आरोप यह भी है कि पीएसी कर्मी ने लोहे की राड से दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने पर सूबेदार मेजर द्वारा बेकाबू पीएसी कर्मी को काबू किया और उसका मेडिकल परीक्षण कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। पीड़िता ने आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस को भी तहरीर देकर कार्रवाई का मु ददा उठाया है।

जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी घास मंडी की रहने वाली माया देवी 31वीं पीएसी मंदिर गेट के समीप खोखा डालकर परिवार की जीविका चलाती है। रोजमर्रा की भांति महिला दुकान पर बैठी थी कि दोपहर के वक्त अचानक नशे में धुत्त पीएसी वाहिनी का सिपाही आता है और महिला दुकानदार को देखकर अभद्रता करने लगता है। विरोध करने पर पहले कर्मी हाथापाई पर उतारू हो जाता है और जब महिला के पति ने पीएसी कर्मी को समझाने की कोशिश करता है। तो नशेडी पीएसी कर्मी लोहे की सरिया लाकर दुकानदार दंपत्ति पर हमलावर हो जाता है और दुकान में घुसकर तोडफोड करने लगता है। गेट पर तैनात पीएसी जवानों ने भी समझाने की कोशिश की,लेकिन बेकाबू सिपाही काबू न ही आया। जिसकी जानकारी मिलते ही वाहिनी के सेनानायक देवेंद्र पींचा ने फौरन सूबेदार मेजर को इंतला की। तो सूबेदार मेजर द्वारा पीएसी कर्मियों के साथ मिलकर नशेड़ी सिपाही को काबू कर जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया और विभागीय जांच भी शुरू कर दी। उधर,पीड़ित दंपत्ति ने आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई का मुददा उठाया। सेनानायक देवेंद्र पींचा ने बताया कि पीएसी कर्मी को मेडिकल परीक्षण कराया गया है और विभागीय जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएंगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप