डंपर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, हालत गंभीर

रुद्रपुर। अनियंत्रित डम्पर चालक ने  काशीपुर मार्ग पर तेल मिल के पास  सामने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गये। जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों घायल युवकों को एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गदरपुर से सामान लेने के लिए रुद्रपुर आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार वार्ड 3 गदरपुर निवासी राजा पुत्र हरि सिंह अपने साथी मौहल्ले के ही निवासी अमर पुत्र रामप्रताप के साथ बाईक संख्या यूके 06 एजेड 4679 पर सवार होकर सामान लेने के लिए रूद्रपुर की ओर आ रहे थे। जब वह काशीपुर मार्ग पर तेल मिल के पास पहुंचे तो पीछे की ओर से तेज गति से आ रहे डम्पर संख्या यूपी 25 जीटी 0068 के चालक ने बाईक को टक्कर मारकर कर उस पर सवार दोनों युवको ंको रौंद दिया। जिसके बाद दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गये। जिसके बाद वहीं लोगों की भीड़ जुट गई और जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर आ गये और लोगों की मदद से दोनों घायल युवको को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर दोनों युवकों के परिजन भी चिकित्सालय आ पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद