PCS डीपी सिंह के बरेली व सीतापुर स्थित ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज

बरेली- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-74 के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए घोटाले में फंसे पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह की पत्नी अलका सिंह ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर बिथरी चैनपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त मिली थी और मात्र 1482 वोट ही हासिल कर सकी थीं।

पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह की पत्नी अलका सिंह पहले भाजपा में महिला मोर्चा की पदाधिकारी थीं, लेकिन जब पार्टी ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया तब वह कांग्रेस से जुड़ गईं और दिल्ली जाकर प्रियंका गांधी से मिलकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से टिकट हासिल कर लिया। अलका सिंह ने 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान बतौर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन कराने के दौरान अपनी संपत्ति को लेकर शपथपत्र दिया था।

इस शपथपत्र के अनुसार अलका सिंह ने अपनी संपत्ति चार करोड़ रुपये से अधिक दिखाई थी। इसमें अपने पास 540 ग्राम सोना और दो किलो चांदी के साथ पति के पास 400 ग्राम सोना भी दिखाया था। पोस्ट ग्रेजुएट अलका सिंह एडवोकेट भी हैं। उन्होंने चुनाव खर्च के रूप में करीब 13 लाख 23 हजार से अधिक रुपये खर्च होने का शपथपत्र भी जमा किया था। अलका सिंह इंटरनेशनल सिटी कालोनी में रहती हैं। चुनाव में उन्हें 1482 वोट ही मिले थे।

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने   पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के देहरादून के राजपुर स्थित निवास, बरेली के इंटरनेशनल सिटी कालोनी स्थित आवास सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी ने 5 अगस्त 2022 को डीपी सिंह सहित सात आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। जांच में पाया था कि इन आरोपियों ने 7.99 करोड़ रुपये अपराध से अर्जित धन (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) के रूप में अवैध रूप से कमाया था। ईडी इस मामले में लगातार साक्ष्यों को जुटा रही है ताकि दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जा सके।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद