EPFO ‘केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली’ को देगा मंजूरी! 73 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को होगा फायदा

Spread the love
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही पेंशनभोगियों को खुशखबरी देने जा रहा है। EPFO ने घोषणा करते हुए बताया है कि 29 व 30 जुलाई को होने वाली बैठक में ‘केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली’ को लागू करने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी, इसके साथ ही इसे मंजूरी दी जाएगी। ‘केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली’ को मंजूरी मिलने के बाद EPFO के द्वारा पेंशन प्राप्त कर रहे 73 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इसके बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 73 लाख से अधिक पेंशनभोगियों एक बार में पेंशन वितरित कर पाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में EPFO के 138 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालय हैं जो अपने क्षेत्र में पेंशनभोगियों को अलग-अलग पेंशन वितरित करते हैं। केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली’ लागू होने के बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को पेंशन वितरण करने में आसानी होगी, जिसमें समय की बचत होगी। इसके साथ 73 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को एक समय पर आसानी से पेंशन मिल सकेगी।
आपको बता दें कि 20 नवंबर 2021 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (Central Board of Trustees) की 229वीं बैठक में ट्रस्टियों ने ‘केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली’ को लागू करने के लिए मंजूरी दी थी। इसके साथ ही श्रम मंत्रालय ने बैठक के बाद कहा था कि ‘केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली’ को चरणबद्ध तरीके से लागू होगा, जिससे पेंशन वितरण प्रणाली बेहतर हो सकेगी। इसके साथ ही इस प्रणाली में सभी PF अकाउंट होल्डर को PF अकाउंट के डी-डुप्लीकेशन और विलय करने की सर्विस प्रदान की जाएगी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी