रुद्रपुर। दिशा बैठक के उपलक्ष में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वयं स्वयं तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी की।
मंगलवार को विकास भवन के प्रांगण में जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादन की प्रदर्शनी की। होली के त्यौहार को देखते हुए प्राकृतिक रूप से तैयार किए गए अबीर , गुलाल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। नानक स्वयं सहायता समूह ने प्राकृतिक रूप से तैयार किए गए अबीर और गुलाल की प्रदर्शनी एवं बिक्री की । गदरपुर नारी शक्ति रजाई ग्रोथ सेंटर ने रजाई कुशन बैग इत्यादि की प्रदर्शनी की। कलस्टर संगठन ने नॉन वूमेन बैग ,फाइल, मोहर की प्रदर्शनी की। स्वयं उगाए गए उत्पादों से तैयार किए गए मसाले की भी खूब बिक्री हुई। विकास भवन में आने वाले मेें विभिन्न लोगों ने स्टॉल से खरीदारी भी की।




