शादी के दो माह बाद से ही बहू को सताने लगे ससुराली

रुद्रपुर:  कोतवाली इलाके के इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली एक विवाहिता को शादी के दो माह बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदिरा कॉलोनी गली एक निवासी शिवानी देवल ने बताया कि 5 मार्च 2024 को उसकी शादी रोहित पटवा निवासी खड़ी बाजार सदर बाजार रानीखेत अल्मोड़ा के साथ हुई थी। मायके वालों ने हैसियत के अनुसार स्त्री धन भी दिया। शादी के दो माह बाद ही ससुर सुंदर लाल पटवा, ननद प्रीति, ननद मोना पटवा के अलावा ननदोई रोहित पटवा पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। जब इंकार कर दिया तो शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं देनी शुरू कर दीं। मानसिक अवसाद से गुजरने के कारण वह अपने मायके आकर रहने लगी। बावजूद ससुराल पक्ष के लोग उसे धमकाने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद