माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए हुआ विदाई महोत्सव-‘ऑदियोज’

Spread the love

“माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए हुआ विदाई महोत्सव-‘ऑदियोज’

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में प्रबन्ध तन्त्र की ओर से कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को विदाई देने के उद्देश्य से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया- “ऑदियोज” जिसका अर्थ होता है ‘गुड बाय’।

विद्यालय प्रांगण को रंगारंग तरीके से सजाया गया था। यह देखकर बच्चे सुखद आश्चर्य से पुरानी स्मृतियों में चले गए। कार्यकम के आरंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० प्रियंका सरकार ने दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् बारहबी की अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियो का स्वागत वक्तव्य से अभिनंदन किया।

अध्यापिकाओ ने यहाँ विद्यार्थियों को कई मनोंरजक खेल भी खिलवाये जैसे- मोर अबाउट बॉलीवुड, ब्रेन टीसर, बूझो तो जाने, ब्लाइंड आर्टिस्ट, लेट्स सिंक्रॉनयज, इमोजी चालेंज, इत्यादि इन सभी खेलों में विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शिक्षिकाओं ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया। विद्यार्थियो को अनेक प्रकार के टाएटलस् भी दिये गये जिसे पाकर विद्यार्थियों बहुत ही प्रसन्न दिखायी दे रहे थे। और यहाँ बिताये हुए पल को याद करके भाव विभोर हो रहे थे।

कार्यक्रम के अन्तिम चरण में विद्यालय प्रबंधक डा० सौरभ कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्या डा० प्रिंयका सरकार ने अपने वक्तव्य में विदाई लेने वाले विद्यार्थीगण के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कठोर परिश्रम को अपना साथी बनाने की सलाह दी तथा शुभकामनाएं दी। इस विशिष्ट अवसर पर प्रधानाचार्या डा. प्रियंका सरकार, उप प्रधानाचार्या सुश्री फराह दीबा हक व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप