रूद्रपुर। दिनेशपुर के ग्राम अमितनगर जगनपुरी चक्कीमोड़ के पास में एक व्यक्ति ने घर से अपनी बहन को वीडियों काल करने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी ने उसे घर में बेसुध पड़ा देखा तो उसके परिजनों को सूचित कियां। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार ग्राम अमितनगर जगनपुरी चक्कीमोड़ के पास दिनेशपुर निवासी 42 वर्षीय तापस राय पुत्र सुशील पहले राज मिस्त्री का काम करता था। दो वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में उसका पैर जख्मी हो जाने के बाद से वह घर पर ही रह रहा था। बताया जाता है कि तापस ने गत सायं अपनी किच्छा निवासी बहन अर्पणा को वीडियो कॉल कर बात की। जिसके बाद उसने परिजनों की गैरमौजूदगी में कमरे का दरवाजा बंद कर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे से उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति किसी काम से उसके घर पहुंचा तो उसने तापस को बेयुध अवस्था में पड़ा देखा । उसके मुंह से झाग निकल रही थी। उसने मामले की जानकारी तुरंत उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही तापस की पत्नी सिद्धिका, पुत्र अरुण व अमित वहां आ पहुंचे। तापस को तुरंत उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तापस की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।




