नैनीताल के पूर्व विधायक पर हमले को लेकर पूर्व सीएम रावत व प्रदेश प्रभारी यादव का तंज, राज्य में असहिष्णुता का वातावरण

देहरादून। नैनीताल के पूर्व विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र संजीव आर्य पर बीते रोज हुए हमले से कांग्रेस में काफी नाराजगी है। कांग्रेस ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से इस मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राज्य के होनहार नेता और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव पर घातक हमला और हमलावर के पास घातक प्रहार करने वाला औजार पाये जाने के समाचार के बाद मैं बहुत चिंतित हूं।
सार्वजनिक जीवन के लोगों की सुरक्षा, राज्य का दायित्व है। रावत ने कहा कि काशीपुर में चुनाव से पहले खुद वो भी इसी प्रकार के घातक हमले का शिकार होते होते बचे। बाजपुर में संजीव के पिता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पर भी हमला हो चुका है। राज्य में राजनीतिक विरोधियों के प्रति असहिष्णुता का वातावरण व रवैया चिंताजनक है। मुख्यमंत्री को स्वयं हस्तक्षेप कर पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने चाहिए ताकि राज्य में सौहार्द का वातावरण बन सके।
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि संजीव पर हमला भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। भगवान का शुक्र है कि कोई अनहोनी नहीं हुई। इस मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई भी होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह बेहद निंदनीय घटना है। यह हमला लोकतंत्र की मर्यादा पर हमला है। उत्तराखंड पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए कि सुरक्षा में किस स्तर पर कमी रही?

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद