साढ़े चार क्विंटल गांजा बरामद,एक गिरफ्तार

रुद्रपुर। कुमाऊं की एसटीएफ ने गांजे की खेप लेकर पहुंचे तस्कर को पकड़ लिया। एसटीएफ ने उसके पास से करीब साढ़े चार क्विंटल गांजा बरामद किया है। थाना पुलभट्टा में पकड़े गए तस्कर के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की है। बरामद गांजा अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक एसटीएफ कुमाऊं प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह को झारखंड से गांजे की तस्करी की सूचना पर थाना पुलभट्टा में उत्तर प्रदेश की सीमा पर घेराबंदी कर दी। एसटीएफ की सूचना पर सीओ बीएस धौनी भी पहुंच गए। इस दौरान ट्रक को रोक एसटीएफ ने उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चालक ने अपना नाम राजू पुत्रा रहमत अली निवासी ग्राम वेलवा थाना फरधान लखीमपुर खीरी यूपी बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से खेलखेड़ा, बाजपुर क्षेत्रा में गांजे की आपूर्ति कर रहा है। पकड़े गए तस्कर से तस्करी के संबंध में अहम जानकारी मिली है। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह झारखंड से गांजा लेकर बाजपुर जा रहा। इस दौरान एसआई एसटीएफ केजी मठपाल,एसआई बृज भूषण गुरुरानी, हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह, गोविंद सिंह, रविन्द्र बिष्ट, मोहित वर्मा, गुरवंत सिंह , पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, उ.नि. पंकज कुमार, अ. उ. नि. प्रताप सुयाल, दीपक बिष्ट शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद