ईट भट्टे की दीवार गिरने से चार मजदूर घायल एक की मौत*

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बाद हादसा हुआ हैं मीरगंज नेशनल हाईवे के पास बने एक ईंट भट्ठे की कच्ची दीवार अचानक ढह गई, जिससे मलबे के नीचे पांच मजदूर दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है
घटना की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम को भी राहत बचाव कार्य में लगाया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर मजदूरों के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की आसपास के क्षेत्र में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल रहा दीवार गिरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन बारिश के कारण दीवार कमजोर होने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने कहा है कि घटना की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
घायलों को जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराने के लिए प्रशासन ने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने का भरोसा जताया है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी