स्वतंत्रता संग्राम संगठन ने कांग्रेस नेता हाजी सरवर यार खान के खिलाफ खोला मोर्चा कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Spread the love

रुद्रपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने कांग्रेस नेता हाजी सरवर यार खान के विवादित बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम अशोक कुमार जोशी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि कांग्रेस नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

हाजी सरवर यार खान, जो वर्ष 2012 में किच्छा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे थे और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं, ने 5 मार्च 2025 को अपने फेसबुक अकाउंट से एक बयान जारी कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि सरवर यार खान ने बयान दिया कि स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में जो लोग बकरी चुराने के आरोप में जेल गए, उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित कर दिया गया। उन्हें पेंशन और 15 एकड़ जमीन भी मिली। उनके इस बयान से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों में आक्रोश फैल गया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह टिप्पणी देशभक्तों का अपमान है और राष्ट्रद्रोह के समान कृत्य है। उनका कहना है कि अब तक कांग्रेस पार्टी ने हाजी सरवर यार खान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे नाराजगी और बढ़ रही है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की है कि हाजी सरवर यार खान पर कानूनी कार्रवाई की जाए और कांग्रेस पार्टी उन्हें तत्काल निष्कासित करे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान भोपाल सिंह रावत, दीपक मिश्रा, नारायण पाठक, भारत मिश्रा, मनीष शुक्ला, रविकांत वर्मा, योगेश तिवारी, विपिन मिश्रा, अजीत पाठक, मयंक तिवारी, अजीत सिंह, पप्पू सिंह, सुशील यादव, अशोक चौधरी आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी