विवि में मुर्गा बनाकर पीटने का वीडियो वायरल विधायक बेहड़ बोले- मामले को राजभवन में ले जाएंगे

Spread the love

रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने फेसबुक पेज पर सुरक्षा अधिकारी से संबंधित कुछ वीडियो और फोटो साझा की हैं। इनमें यह एक व्यक्ति को मुर्गा बनाकर लाठियों से पिटाई करते और एक में कपड़े उतरवाकर पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं फोटो में वह सुरक्षा गार्डों से मजदूरी भी करवा रहे है।
किच्छा विधायक बेहड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें पंतनगर विवि के कुछ कर्मियों ने यह वीडियो और फोटो उपलब्ध कराए हैं। इसको उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर साइग किया है। यह मामला बहुत ही गंभीर है। सुरक्षा अधिकारी को इस प्रकार किसी को भी नंगा करके मारने का अधिकार नहीं है। यदि कोई अपराधी भी है, तो उन्हें उसकी पिटाई का अधिकार किसने दिया है। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों से दिहाड़ी मजदूरों की भांति काम करवाना, यह सरासर गलत और मानवाधिकार का उल्लंघन है। वह एक दो दिन में देहरादून जाकर यह सभी वीडियो और फोटो राज्यपाल समेत मानवाधिकार आयोग को सौंपेंगे। आरोप लगाया कि और सुरक्षाधिकारी अपने गार्डों पर मानसिक दबाव बनाते हैं और अपने पैसों की उगाही करवाते हैं। आरोप है कि इस विवादित अधिकारी की कार्यशैली शुरू से ही पक्षपातपूर्ण रही है।

वीडियो में मौजूद व्यक्ति परिसर के बाहर का है। मेरे पास जेडी डेयरी का फोन आया था कि उनके पड़ोस में दरवाजा तोड़ के चोर घुसा है। जब गार्ड उसे पकड़ कर लाए तो वह उनसे और मुझसे अभद्रता करने लगा। जैसा उसने हम लोगों के साथ किया, वैसा ही हम लोगों ने उसके साथ किया। मैं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विवि हित में अपनी जिम्मेदारी का पूरा निष्ठा से निर्वहन कर रहा हूं।  डॉ. जितेंद्र सिंह बोहरा, सुरक्षाधिकारी विवि

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश