चोरी की 16 दोपहिया वाहनों के साथ एक ऑटो लिफ्टर दबोचा एसएसपी ने  की  खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दो हजार का इनाम देने की घोषणा 

रुद्रपुर। गदरपुर पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर चोरी की 16 बाइकें बरामद की है। आरोपी पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2000 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के खुलासे को लेकर थाना गदरपुर में एक पुलिस गठित की गई। उक्त टीम द्वारा थानाध्यक्ष गदरपुर के कुशल नेतृत्व में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन, कर सुरागरसी पतारसी तथा मुखबिर मामूर किये गये उक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.08.2024 को सुरागरसी पतारसी करते हुए लगडाभोज दिनेशपुर मोड के पास से दीपक उर्फ साबी पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर हाल निवासी कुलवंत नगर जिला ऊधम सिंह को थाना गदरपुर पर पंजीकृत FIR NO 219/2024 धारा-303 (2) बीएनएस मो0सा0 से संबंधित मोटरसाइकिल H.F डीलक्स रजि0 नं0 UK 06 AS 9122 के साथ पकडा गया। पकडे गये इस व्यक्ति से सख्ती से पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि पकड़ी गयी मो0 सा0 उसने राजपुरा कॉलोनी गदरपुर से दिनाँक 24/07/2024 को शाम 05 बजे के चोरी करना बताया साथ ही उसकी निशानदेही पर चीनी मिल के जंगल में झाड़ियों व पेड़ की आड मे चोरी की गयी 14 अन्य मोटरसाईकिले तथा 01 स्कूटी सहित कुल 16 दोपहिया वाहन भी बरामद किये गये। जिसके विषय मे पूछताछ पर इसके द्वारा बताया कि उपरोक्त मोटरसाइकिलें उसने गदरपुर, मैन बाजार, तेजा फौजा, महतो सूरजपुर से चोरी की गयी थी । अभियुक्त दीपक उर्फ साबी को इसके जुर्म धारा धारा 303(2)/317(1) B.N.S व 35/106 B.N.S.S के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्त दीपक उर्फ साबी प्रायः हाट बाजार एवं गली मोहल्लों में कमजोर लाक एवं बिना लॉक लगी मोटर साईकिलो को टारगेट करके उन मोटरसाईकिलो को चोरी कर गांव देहातो मे औने पौने दामो में बेचता है । अभियुक्त दीपक उर्फ साबी एक अभ्यस्त वाहन चोर है जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों मे वाहन चोरी के अभियोग दर्ज है। दीपक उर्फ साबी के विरुद्ध थाना गदरपुर में वर्ष 2022 में गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत अभियोग भी दर्ज किया गया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद