छात्राओं से छेड़छाड़, युवकों पर हमला कर किया घायल

Spread the love

रुद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर व बिलासपुर कोतवाली के सीमावर्ती इलाके में ट्यूशन पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने दो युवकों पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर यूपी-उत्तराखंड की पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने एक शादीशुदा युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रुद्रपुर पुलिस ने युवकों को मेडिकल परीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

कोतवाली बिलासपुर मानपुर ओझा की रहने वाली कुछ छात्राएं प्रीत विहार फेस दो कोतवाली रुद्रपुर इलाके में ट्यूशन पढ़ने आती हैं। दोनों ही कोतवाली की सीमावर्ती होने के कारण मानपुर ओझा के रहने वाले विशेष समुदाय के युवक अक्सर बॉर्डर को पार कर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील इशारे करते रहते हैं।

गुरुवार को भी जब छात्रा ट्यूशन पढ़कर वापस मानपुर ओझा लौट रही थी। तभी एक शादीशुदा युवक के साथ कुछ युवक आये और छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू करने लगे। जिसे देख दो युवकों ने इसका विरोध किया तो आरोपी हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना को लेकर सीमावर्ती गांव में हंगामा खड़ा हो गया।

सूचना मिलने पर कोतवाली रुद्रपुर के एसएसआई अशोक कुमार व बिलासपुर यूपी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद बिलासपुर-रुद्रपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया। तय हुआ कि आरोपियों की धरपकड़ यूपी पुलिस करेगी और घायलों का रुद्रपुर पुलिस मेडिकल करवाकर दोनों ही कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई के बाद मनचलों में हड़कंप मच गया और आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने धरपकड़ की कार्रवाई तेज कर दी है।

 
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी