मृतक नर्स के पिता ने पुलिस पर लगाए अधूरे खुलासे का आरोप

रुद्रपुर, नर्स हत्याकांड के खुलासे को लेकर अब मृतक के पिता ने ही सवाल खड़ा कर दिया है। जिसको लेकर उन्होंने सीएम पोर्टल भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि पुलिस ने महज मोबाइल बरामदगी के आधार पर मनगढ़ंत कहानी बनाकर हत्याकांड का खुलासा किया है। सवाल उठाए कि हत्यारोपी शामिल हो सकता है, लेकिन एक ही व्यक्ति ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। यह कहानी ठीक नहीं है। वहीं शिकायतकर्ता ने अस्पताल की कार्यशैली पर भी कई गंभीर आरोप लगाया है।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे। थाना गदरपुर की रहने वाली मृतक नर्स की बहन ने सीएम पोर्टल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। वहीं मृतक नर्स के पिता का कहना था कि बेटी का मोबाइल तीन जुलाई की शाम को ही गाबा चौक पर बंद हो गया था। 31 जुलाई को तहरीर दी गई।

बावजूद पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से कोई पूछताछ नहीं की और न ही परिवार से बातचीत की। सवाल उठाए कि घटनास्थल का मौका मुआयना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक व्यक्ति द्वारा बलात्कार, हत्याकांड व लूट की घटना नहीं की जा सकती है।

पुलिस ने महज मोबाइल लोकेशन व बरामदगी के आधार पर खुलासा कर दिया। पूछा कि यदि एक ही व्यक्ति द्वारा हत्याकांड को अंजाम दिया था तो मृतक का दूसरा मोबाइल, पर्स, जेवर कहां है। नशेड़ी हत्या आरोपी जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे सकता है। यह सभी सवाल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने सीएम से प्रकरण की जांच अन्य जिले की गठित एसआईटी के माध्यम से कराया जाए। तभी हत्याकांड की वास्तविकता से पर्दा उठाया जा सकता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद