रोड साइकिलिंग में गुजरात की मुस्कान और एसएससीबी के दिनेश ने जीता गोल्ड

Spread the love

रुद्रपुर : 38वें राष्ट्रीय खेलों में दूसरे दिन भी महिला और पुरुष वर्ग की रोड साइकिलिंग इवेंट का आयोजन हुआ। महिला वर्ग में गुजरात की मुस्कान गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष वर्ग में एसएससीबी के दिनेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं रोड साइकिलिंग के दौरान खिलाड़ियों के साथ ही लोगों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला।  नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में पारले चौक से पंतनगर एयरपोर्ट तक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान महिलाओं की 60 किमी रोड साइकिलिंग आयोजित हुई। इसमें गुजरात की मुस्कान ने 34.23 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से साइकिल चलाकर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह महाराष्ट्र की पूजा बाबन दानौले ने 34.23 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से साइकिल चलाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक हासिल किया। इसी तरह ओडिशा की स्वाति सिंह ने 34.23 किमी. प्रति घंटे की औसत रफ्तार से साइकिल चलाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता। वहीं पुरुषों की 120 किमी. रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें एसएससीबी के दिनेश कुमार ने 42.74 किमी. प्रति घंटे की औसत रफ्तार से साइकिल चलाकर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। जबकि एसएससीबी के ही साहिल कुमार ने 42.74 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से साइकिल चलाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक प्राप्त किया। वहीं तेलंगाना के आशीर्वाद सक्सेना ने 42.69 किमी. प्रति घंटे की औसत रफ्तार से साइकिल चलाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी