मामूली विवाद में फाड़ डाला सिर, काट डाली अंगुलियां

Spread the love

रुद्रपुर,  बेटे के साथ गाली गलौज किए जाने का विरोध करना एक पिता पर भारी पड़ गया। आवेश में आए पड़ोसी युवक ने पहले सिर फाड़ दिया और गुस्सा शांत नहीं हुआ तो धारदार हथियार से उसकी दो उंगली भी काट दी। चीख पुकार सुनकर जब लोग एकत्रित हुए तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-24 रंपुरा निवासी कमलेश ने बताया कि वह मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती है। 23 सितंबर की रात्रि आठ बजे पड़ोसी अमित नाम का युवक उसके बेटे यश को गालियां दे रहा था। उसी वक्त पिता दीपक कोली ने इसका विरोध किया। जिससे बौखलाकर आरोपी युवक ने लोहे की सरिया से पति का सिर फाड़ दिया और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। जिससे पति की दोनों हाथों की अंगुलियां कटकर अलग हो गई।

चीख पुकार सुनकर जब लोग एकत्रित होने लगे तो हमलावर फरार हो गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी