सरकारी भूमि को अपना बता कर हड़पे दस लाख रुपये

Spread the love

रुद्रपुर,  कोतवाली इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति को सरकारी भूमि को अपना बताकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शांति विहार कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का कारोबार करता है और परिवार की जीविका चलाता है। बताया कि मई 2024 में उसकी मुलाकात पहाड़गंज वार्ड-चार निवासी कांता प्रसाद गंगवार उर्फ केपी गंगवार से हुई। आरोपी ने पीडब्ल्यूडी कॉलोनी की चारदीवारी के नजदीक व किच्छा हाईवे पर 4.5 बीघा भूखंड को अपना बताया और पूरी भूमि को बेचने का प्रस्ताव रखा। बयाने के तौर पर 2.50 लाख रुपये भी दे दिए। इसके बाद 13 से 14 मई तक 10 लाख का भुगतान कर दिया।

21 जून को गवाह की मौजूदगी में इकरारनामा भी बनाया गया। एक सप्ताह का इंतजार करने के बाद इकरारनामा मांगा तो टालमटोल करने लगा। आरोप था कि आरोपी ने कई बार फ्री होल्ड का झांसा देकर टहला दिया। जब ज्यादा दबाव बनाया तो इकरारनामा व दस लाख की रकम भी देने से इंकार कर दिया। आरोप था कि जब भूखंड की पड़ताल की गई तो पता चला कि बेची गई जमीन सरकारी है। जिस पर नगर निगम व केपी गंगवार का विवाद भी चल रहा है। आरोप था कि केपी गंगवार ने सरकारी भूमि को अपना बता कर कुटरचित तरीके से लाखों रुपये हड़प लिए। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई तो एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज