बरेली में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची हत्या की साजिश, चाय में जहर देकर फंदे से लटकाया पति का शव*

Spread the love

 

*प्रवीण कुमार*

 

बरेली मेरठ के बाद अब बरेली में भी वैवाहिक रिश्तों के बीच अवैध संबंधों की खौफनाक परिणति देखने को मिली है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी। पहले चाय में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिलाई और फिर उसे फंदे से लटका दिया गया ताकि यह आत्महत्या लगे।

 

यह सनसनीखेज मामला फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत का है, जहां सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत केहरपाल (35) का शव घर में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद था, पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और शव निकाला।

 

पुलिस को शुरू में मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन पोस्टमॉर्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतक के भाई ने पत्नी और उसके प्रेमी पिंटू के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में पत्नी ने चाय में ज़हर देने की बात कबूल कर ली है।

 

परिवार का आरोप है कि मृतक की पत्नी उसकी मर्जी के खिलाफ एक मेडिकल कॉलेज में काम करती थी, जहां उसका बुलंदशहर निवासी पिंटू नामक युवक से संबंध बन गया था। दोनों के बीच नजदीकियों की जानकारी मिलने पर केहरपाल ने विरोध किया था, जिससे अक्सर घर में विवाद होते थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

 

पुलिस का मानना है कि यह हत्या घरेलू कलह और अवैध संबंधों का नतीजा है। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी