शबरी कैंटीन व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारम्भ

Spread the love

 

*प्रवीण कुमार*

 

बरेली जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने नवीन मण्डी स्थल परिसर, डेलापीर में शबरी कैंटीन और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि मण्डी में आने वाले किसानों को अब 25 रुपये में शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत दो किसानों को निःशुल्क ट्रैक्टर का वितरण

मण्डी में कृषि उपज विक्रय करने वाले किसानों को योजना का लाभ

 

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत ग्राम ढका निवासी रघुवीर पुत्र छोटे तथा ग्राम हरेला निवासी शिव कुमार पुत्र नारायण लाल को निःशुल्क ट्रैक्टर वितरित किए। यह योजना किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान देने हेतु संचालित की जा रही है।

 

यूनियन बैंक की नई शाखा से किसानों और व्यापारियों को मिलेगा एक ही छत के नीचे समाधान

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी

 

मण्डी परिसर में शुरू की गई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से आढ़तियों, दाल-राइस मिलर्स एवं किसानों को ऋण जैसी सुविधाएं सुलभ होंगी। जिलाधिकारी ने शाखा प्रबंधक को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को शाखा से जोड़ने के निर्देश भी दिए

 

मण्डी में गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण

13 क्रय केन्द्र संचालित, किसानों को ससमय भुगतान के निर्देश

 

जिलाधिकारी ने मंडी परिषद, भारतीय खाद्य निगम एवं खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केन्द्रों को निर्देश दिए कि किसानों को उचित एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति हो

 

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ल, मंडी परिषद के उप निदेशक विश्वेन्द्र कुमार, मण्डी समिति के सचिव संतोष कुमार, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कमलेश पाण्डेय, यूनियन बैंक शाखा प्रबन्धक समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश