पंजाब के विधायक के फार्म हाउस पर आयकर का छापा

बाजपुर:  बाजपुर क्षेत्र में पंजाब के कपूरथला से विधायक गुरजीत सिंह राणा के फार्म हाउस पर गुरुवार को आयकर अधिकारियों टीम ने छापेमारी की।  सुबह इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ के साथ कई गाड़ियों में बाजपुर के गांव विक्रमपुर स्थित राणा फार्म हाउस पहुंची। टीम ने फार्म हाउस का मुख्य गेट बंद करा दिया। छापे की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।  गुरजीत सिंह राणा पंजाब के उद्योगपति हैं। बाजपुर स्थित राणा फार्म हाउस पर परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है, सभी लोग पंजाब में हैं। फार्म हाउस की देखभाल उनके भाई राणा रंजीत सिंह करते हैं। फार्म हाउस पर मुंशी और फार्म के एकाउंटेंट से पूछताछ करने के साथ ही दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने इस बारे में किसी तरह की जानकारी न होना बताया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद