रुस व यूक्रेम की जंग में भारत को भी जख्म, हमले में राशन की कतार में खड़े भारतीय छात्र की मौत

Spread the love

नई दिल्ली। रुस व यूक्रेन के बीच बीते 6 दिन से हो रहे हमले में अब भारत के लिए भी दुखद सूचना है। यूक्रेन के खार्किव में राशन की कतार में खड़े भारतीय छात्र की हमले में मौत हो गई है। खार्किव में गोलीबारी में नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। 21 साल के नवीन कर्नाटक से थे और खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिविर्सिटी में चौथे साल के मेडिकल छात्र थे। उनके दोस्तों ने बताया कि नवीन खाना लेने के लिए निकले थे, जब उन्हें गोली लगी। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।
मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है। अरिंदम बागची ने आगे कहा- फॉरेन सेक्रेटरी रूस और यूक्रेन के एंबेसडर्स को कॉल करके खार्किव और दूसरे शहरों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने का रास्ता देने की मांग कर रहे हैं।

राशन की कतार में लगे थे नवीन
नवीन के होस्टल के साथी श्रीधरन गोपालकृष्णन ने बताया- यूक्रेनी समय के मुताबिक, सुबह 10.30 बजे के करीब नवीन सर की मौत हुई। वह राशन की दुकान के सामने लाइन में लगा था, जब रूसी सेना ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। हमारे पास उसकी बॉडी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम में से किसी को भी अस्पताल जाने की इजाजत नहीं दी गई, जहां उसकी बॉडी रखी गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ…

    कॉमिक कॉन में बिखरेंगे कला के रंग, जैन खान की कलाकृतियों का लगेगा बूथ

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली। कॉमिक कॉन दिल्ली में RAYZ आर्ट का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 7 दिसंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ज़ैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी