प्लंबर ने ही की थी चोरी, रुद्रपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश!

Spread the love

रिपोर्टर शाहिद खान

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है, जो घर में प्लंबर का काम करने के बहाने पहुंचा और मौका पाकर वारदात को अंजाम दे डाला।

घटना 2 नवम्बर 2025 की है, जब वादी नरेश कोली पुत्र प्रसादी लाल कोली, निवासी प्रीत विहार, पंचवटी कॉलोनी, थाना रुद्रपुर के घर में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में मुकदमा संख्या 525/2025, धारा 305 BNS बनाम यामीन जुबैरी दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में चौकी रम्पुरा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही दिनों में अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित