केंद्रीय कारागार में किया जेल रेडियो रूम का उद्घाटन सलाखों के पीछे जेल रेडियो रूम से गूंजेगी उम्मीदों की मधुर धुन

केंद्रीय कारागार में किया जेल रेडियो रूम का उद्घाटन सलाखों के पीछे जेल रेडियो रूम से गूंजेगी उम्मीदों की मधुर धुन

जेल में सीडीओ, इंडिया विजन की मोनिका धवन, जेल अधीक्षक अनुराग ने किया जेल रेडियो रूम का उद्घाटन

सितारगंज । केंद्रीय कारागार में तत्कालीन आईपीएस किरण बेदी की संस्था फाउंडर इंडिया विजन फाऊंडेशन के माध्यम से जेल रेडियो रूम स्थापित किया गया हैं। जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, संस्था की डायरेक्टर मोनिका धवन, जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने किया। जेल रेडियो रूम के माध्यम से बंदियों से एक बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा। प्रतिदिन प्रेरणादायक पॉडकास्ट, रेडियो मिर्ची, बंदियों की फरमाइश के अनुसार विभिन्न प्रकार के गाने और अदालत के दिशा निर्देशों की जानकारी मिल सकेगी।

सिडकुल स्थित केंद्रीय कारागार में विचाराधीन और आजीवन कारावासी सजा भोग रहे हैं। इसी जेल में संपूर्णानंद शिविर भी संचालित है। जिसमें पक्के कैदियों को कृषि कार्य के लिए खेतों में विचरण का अधिकार हैं। जो इस जेल को एशिया स्तर पर अग्रणी बनाता हैं। बुधवार की शाम संस्था इंडिया विजन फाउंडेशन की डायरेक्टर मोनिका धवन केंद्रीय कारागार पहुंची। उन्होंने कैदियों में सुधार, पुनर्वास के लिए जेल रेडियो रूम स्थापित किया। जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, पूर्व आईपीएस किरण बेदी द्वारा संचालित संस्था इंडिया विजन की डायरेक्टर मोनिका धवन, जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने किया। जेल रेडियो रूम के द्वारा बंदियों से एक बेहतर संवाद स्थापित किया जा सकेगा। जिस पर प्रतिदिन प्रेरणादायक प्रोडकास्ट, बंदियों की फरमाइश के अनुसार विभिन्न प्रकार के गाने, समय-समय पर न्यायालयों द्वारा बंदियों के हितों में प्रदत्त दिशा-निर्देश, कारागार में आने वाले आगंतुकों, बंदियों में संवाद का सीधा प्रसारण किया जाएगा । इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कारागार भ्रमण के दौरान कारागार पर चल रही विभिन्न गतिविधियों, जिसमें कारागार की कारपेंटरी यूनिट, सिलाई यूनिट, बेकरी, कारागार पौधशाला, मिंडा फैक्ट्री, महिला बंदियों द्वारा तैयार किए जा रहे अचार, पापड़, मसाले इत्यादि की काफी सराहना की। बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास हेतु किए जा रहे कारागार प्रशासन के अथक प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।इस मौके पर प्रभारी करपाल अनिल यादव, उपकारापाल संजय राणा, नवीन चौहान, कुमारी आस्था भट्ट मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी