बंद घर का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवरात

Spread the love

रुद्रपुर, बगवाड़ा चौकी इलाके में चोरों ने धावा बोलकर बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया।
वन विभाग आवासीय कॉलोनी निवासी कला आर्य ने बताया कि उसका बिगवाड़ा चौकी इलाके में कौशल्या वाटिका में एक मकान है जो ज्यादातर बंद रहता है। उन्होंने बताया कि 29 जून को वह अपनी बेटी के घर खटीमा गई हुई थी और जब सोमवार को लौटी तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा था।उन्होंने बताया कि चोर रसोई की खिड़की का एंगल निकालकर अंदर घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर एक तोले सोने की नथ, दो सोने के मंगलसूत्र और सोने के हाथ के कंगन चोरी कर ले गये। चोरों ने करीब ढाई से तीन लाख की चोरी को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर बगवाड़ा पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मकान स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी