जमानत पर रिहा होने के बाद किया काजल पर हमला

रुद्रपुर,थाना ट्रांजिट कैंप में युवती पर चाकुओं से हमला करने के प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का कहना था कि आरोपी के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी और वह जेल भी गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने जानलेवा हमला किया था।जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप जनपथ रोड निवासी हरिओम ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी बेटी घर से लापता हो गई थी। प्रकरण में पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बेटी को आरोपी युवक विक्की मंडल निवासी पिपलिया कॉलोनी थाना गजरौला पीलीभीत के कब्जे से बरामद की थी और आरोपी को जेल भेज दिया था।आरोप था कि जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब मुकदमा वापस नहीं लिया तो सोती हुई बेटी के ऊपर  साथियों के साथ मिलकर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद