रूद्रपुर :-चौबीस घंटे की मूसलाधार बारिश ने जहां नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। वहीं रूद्रपुर शहर जल म ग्न हो चुका है। यहीं नदी लगातार हो रही बारिश के बाद क ल्याणी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है और नदी का बहाव काफी तेज हो गया। जिसके बाद नदी किनारे बसे इलाकों में जलभराव हो चुका है और जनजीवन पूर्णतया प्रभावित होने ल गा है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी स्कूलों को राहत शिविर घोषित कर दिया और बहाव तेज होने की द शा में घरो को छोड़कर शिविर में जाने की मुनादी करा कर अ लर्ट कर दिया है।
चौबीस घंटे की बारिश के कारण बुधवार की रात्रि दो बजे के करीब कल्याणी नदी का जलस्तर व बहाव तेज होने लगा था और सुबह होते ही बहाव ने रफ्तार पकड़ ली और नदी का जल भी स्तर काफी बढ़ गया। जिसकी वजह से जगतपुरा मुखर्जी नगर खेड़ा बस्ती के अलावा नदी किनारे बसे सैकडों घर जल मग्न हो गए और नदी का पानी घरों के अंदर तक घुस गया। इ सके अलावा कल्याणी नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण ती नपानी डाम भी उफान में आने लगी है। जिस असर करतापुर और पहाडगंज के निचले इलाकों में देखने को मिल सकता है। यहीं हालात बने रहे। तो स्थिति अनियंत्रित हो सकती है और नु कसान व अप्रिय घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।




