भारी मतों से रीना बनी रुद्रपुर विकासखंड की प्रमुख -संजय सिंह ज्येष्ठ व भारती बनी कनिष्ठ -पूर्व विधायक शुक्ला खेमे में खुशी

Spread the love

रूद्रपुर।  पिछले कई दिनों से राजनीतिक उठापठक के बाद आखिरकार भाजपा की अनधिकृत ब्लॉक प्रमुख दावेदार रीना गौतम ने भारी मतों से प्रतिद्वंद्वी भाजपा  घोषित प्रत्याशी ममता जल्होत्रा का पराजित कर दिया और रुद्रपुर विकासखंड प्रमुख की कुर्सी पर काबिज हुई। परिणाम घोषित होने के बाद पूर्व विधायक शुक्ला खेमे में हर्ष का माहौल है और जल्होत्रा में मायूसी देखने को मिली।
बताते चले कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीडीसी मेंबर के चुनाव जीतने के बाद भाजपा हाईकमान ने ममता जल्होत्रा को ब्लॉक प्रमुख का दावेदार बनाया था। वहीं बागी तेवर के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समर्थित भाजपा से जुड़ी रीना गौतम भी चुनावी मैदान में उतर गई। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक प्रमुख सहित तीन पदों पर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जहां रुद्रपुर ब्लॉक के निर्वाचित चालीस बीडीसी मेंबर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीडीसी वोटों की गिनती में भाजपा की अनधिकृत रीना गौतम को 25 और भाजपा की घोषित ममता जल्होत्रा को 15 बीडीसी मेंबर का साथ मिला और रीना गौतम भारी मतों से विजयी घोषित होते हुए ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर काबिज हुई। इसके अलावा ज्येष्ठ प्रमुख पर संजय सिंह को 26,जितेंद्र कौर को 14 मत मिले और संजय सिंह ज्येष्ठ प्रमुख चुने गए। इसके अलावा कनिष्ठ पद पर भारती देवी को 25 बीडीसी मत मिले और पूजा को महज 15 ही बीडीसी मेंबर ने वोट डाले। जिसके बाद भारती देवी कनिष्ठ प्रमुख निर्वाचित हुई। रीना गौतम की जीत होते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रीना के साथ विजयी जुलू स भी निकाला।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार