चारा घोटाले के 5वें मामले में भी लालू यादव दोषी करार, CBI की स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला

रांची। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव के लिए मंगलवार का दिन बड़ी आफत लेकर आया। चारा घोटाले से जुड़े पांचवे मामले में भी लालू यादव को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। डोरंडा कोषागार निकासी मामले में भी कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। हालांकि उनकी सेहत को आधार बनाते हुए उनके वकील कम से कम सजा की मांग कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले चारा घोटाले के चार मामलों में उन्हें दोषी करार दिया गया था, जिसमें उन्हें साढ़े 27 साल की सजा मिली हुई है। इन चारों मामलों में वह इस समय जमानत पर जेल से बाहर हैं।

इस मामले में अगर कोर्ट उन्हें 3 साल की सजा सुनाती है तो उन्हें जमानत के लिए हाईकोर्ट जाना पड़ेगा, लेकिन तीन साल से कम सजा मिलने पर उन्हें जमानत मिल सकती है। ऐसा न होने पर लालू यादव को आज फिर से कस्टडी में ले लिया जाएगा और फिर से उन्हें जेल भेजा जाएगा। इसके बाद उच्च अदालत में उनकी जमानत के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले से जुड़े पांचवे मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद आज लालू यादव को इस मामले में भी दोषी करार दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    शाहजहांपुर,  नकली नोटों के कारोबार में पति-पत्नी समेत पांच लोग शामिल थे। शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए…

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    सीबीगंज में गोवंशीय पशु के वध के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लोहे के चापड़, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना