दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

Spread the love

रुद्रपुर। :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और अपनी मेहनत की कमाई लूटता रहा। युवती ने भी प्रेमजाल में फंसाकर उसे धोखा देती रही और मौका पाकर दूसरे युवक से शादी कर ली,जबकि युवती द्वारा दिव्यांग से शादी कर चुकी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-दो दूधिया नगर निवासी विकास कश्यप का कहना है कि वह 60 फीसदी पोलियो ग्रस्त है और दिब्यांगता की जिंदगी जी रहा है। मां-बाप का साया उठने के बाद पांच बहनों की जिम्मेदारी भी है। वह सीएचसी सेट र चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात ज्योति कश्यप निवासी तीन पानी मानपुर पश्चिम हल्द्वानी से हुई और दोनों प्यार करने लगे। जिसके बाद उसने प्रेमिका के चक्कर में उसके जेवरात सहित बीमारी के दौरान सारा खर्च उठाया और दोनों ने शादी भी कर ली थी। आरोप था कि युवती के मामा राजवीर कश्यप,माँ व भाई जीतू के साने अर्जुन मल्लाह निवासी ब्यौरा खाम अंगर काठगोदाम के साथ विवाह कर दिया। जब उसने सारा खर्च मांगा। तो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। छह मार्च की रात्रि आठ बजे रुद्रपुर स्टेडियम के समीप वह वार्ता के लिए गया। तो युवती सहित पूरा परिवार गाड़ी में बैठा हुआ था और उसकी हत्या कर जमीन में दफन करने की धमकी दे रहा था। मामले को पुलिस को तहरीर दी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्य बाजार में धूमधाम से मनाया गया विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन

    Spread the love

    Spread the love  रूद्रपुर – क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा के जन्म दिन को रूद्रपुर के मुख्य बाजार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश…

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  कांवड़ यात्रा की पवित्रता एवं श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम रुद्रपुर ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस की बिक्री और मांसाहारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्य बाजार में धूमधाम से मनाया गया विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन

    मुख्य बाजार में धूमधाम से मनाया गया विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश जारी

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश जारी

    युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म देर रात्रि मित्र के साथ आ रही थी युवती बदहवास थी हालत,अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश

    कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

    कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

    सड़क हादसा दावा:-बीमा कंपनी देगी 13.31 लाख   वर्ष 2022 को हुआ था सड़क हादसा अपर प्रथम जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

    सड़क हादसा दावा:-बीमा कंपनी देगी 13.31 लाख   वर्ष 2022 को हुआ था सड़क हादसा अपर प्रथम जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप