किच्छा, दो बाइक पर सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने बुधवार शाम लालपुर के पास दवा कंपनी से ड्यूटी कर लौट रही महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद बदमाश महिला को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। घायल का उपचार सीएचसी में चल रहा है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम पटेरी थाना पुलभटटा निवासी निर्मला देवी पत्नी ओमलाल रुद्रपुर रोड पर लालपुर में स्थित एक दवा कंपनी में नौकरी करती है। बुधवार शाम को वह ड्यूटी खत्म कर अपनी सहकर्मी सुमन और उनके बेटे अनिकेश के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी। निर्मला ने बताया कि जब उनकी बाइक देवरिया के टोल से कुछ पहले पहुंची तो पीछे सें दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने की बाइक रोक दी। आरोप है कि इसके बाद उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश वापस लालपुर की ओर फरार हो गए। घायल निर्मला को उसकी सहकर्मी सीएचसी ले गई और उसके हाथों में गंभीर चोटें आई है। किच्छा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।




