13.51करोड़ गबन प्रकरण का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर,  एलएसओ और एनएच के संयुक्त खाते से फर्जी चेक लगाकर निकाली करोड़ों की धनराशि प्रकरण में पुलिस ने फरार चल रहे मास्टरमाइंड को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से सरकारी गबन प्रकरण के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। दो सितंबर को समीक्षा बैठक के दौरान एलएलओ कौस्तुभ मिश्रा ने एनएच के काला व एसएलओ के संयुक्त खाते से 13.51करोड़ की मुआवजा राशि के गबन का मामला पकड़ा था। इसमें आरोपियों ने फर्जी चेक,फर्जी हस्ताक्षर व दस्तावेज लगाकर करोड़ों की धनराशि को कई खातों में ट्रांसफर किया था।

प्रारंभिक पड़ताल में ही पुलिस की विशेष टीम ने इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक देवेंद्र कुमार और सहायक शाखा प्रबंधक प्रियम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रकरण में पांच अन्य व्यक्तियों की भी भूमिका सामने आई थी। तीन अभियुक्तों के एनबीडब्लू जारी होने के बाद मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे ललित कुमार, महेंदू उर्फ लाली, उर्फ शिव दास पाटिल निवासी बलवंत इन्कलेव बिलासपुर रामपुर यूपी को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि करोड़ों गबन का मास्टरमाइंड ललित ही है। पुलिस ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद न्यायालय में आवेदन कर दिया है। कस्टडी मिलने के बाद आरोपी से गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज