खनन इंस्पेक्टर पर ओवरलोड वाहनों से वसूली का आरोप, ऑनलाइन ली रिश्वत…ट्रांसपोर्टर बोले- महीना न देने पर वाहन करते सीज

Spread the love

लखनऊ  उन्नाव का खनन विभाग अपने कार्यों के चलते हमेशा चर्चा में बना रहता है। इसी क्रम में लखनऊ के एक ट्रांसपोर्टर ने उन्नाव के खनन इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि ओवरलोड वाहनों से वसूली की जाती है। महीने में पैसा न देने पर उनके वाहनों को जबरन सीज करने की कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने कहा कि खनन इंस्पेक्टर ने ऑनलाइन रिश्वत भी ली है। इसके साथ ही उनके गुर्गे समय-समय पर धमकाते रहते है। सिटी मजिस्ट्रेट ने लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद बताते हुये जांच करने की बात कही है।

लखनऊ गौड़बाग कुर्सी रोड निवासी निखिल शुक्ला पुत्र स्व. सत्य शुक्ला ने डीएम को तहरीर देते हुये बताया कि उसके डंपर महोबा से लखनऊ रोड़ पर चलते है। डंपर को जबरन खनन निरीक्षक रोक कर जबरन अवैध वसूली करते है और हर महीने में पचास हजार रुपये की मांग करते है।

खनन इंस्पेक्टर ने धमकी देते हुये कहा कि अगर हर महीने उन्हें रुपया नहीं पहुंचा तो रोड पर तुम्हारी गाड़ियां नहीं चल सकेगी। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि खनन इंस्पेक्टर  का एक गुर्गा वसूली करता है जिसका नाम सुहैल है। वही रात्रि में गाड़ियो से अवैध वसूली करवाता है।

उन्होंने बताया कि जब मैंने रुपये देने से इनकार किया तो खनन इंस्पेक्टर  ने कहा कि तुमको जहाँ जाना हो जाओ, उल्टा तुम्हारे ऊपर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा लिखवा देंगे। खनन इंस्पेक्टर  ने अपने गुर्गे सुहैल के माध्यम से अपने नंबर पर ऑनलाइन बीस हजार रुपये भी डलवाये है।

इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज ने बताया कि जिस ट्रांसपोर्टर ने आरोप लगाये हैं उसके वाहनों का पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन चालान किया जा चुका है। लगाये गये आरोप प्रथमदृष्टया जांच में बेबुनियाद पाये जा रहे है। फिर भी इसकी गहनता से जांच पड़ताल की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप