प्रभारी मंत्री ने दिया एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य का संदेश 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में किया योगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

Spread the love

रूद्रपुर।कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ऊधमसिंह नगर गणेश जोशी ने कहा कि योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य का संदेश देती है,क्योकि योग के माध्यम से इंसान निरोग रह सकता है। तभी स्वस्थ समाज की स्थापना होगी और देश विश्व गुरु बनेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ऐलान किया था।
शनिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम वेलोड्रोम और पंतनग र विवि सभागार में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्य क्रम हुआ। जिसका शुभारंभ जिला प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, विधायक व विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कि या। उन्होंने कहा कि योग का मतलब जोड़ना होता है और पीएम मोदी की पहल ने 175 देशों को जोड़ने का काम किया है। उत्तराखंड योग की जननी है, क्योकि योग से इंसान स्वस्थ रहता है और मानसिक व शारीरिक दक्षता को बढ़ावा मिलता है। कई असाध्य रोग भी योग से ठीक हो चुके है। यहीं कारण है कि पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। जल्द ही भारत ही नहीं,बल्कि वर्ष 2047 तक देश विश्व गुरु की उपाधि प्राप्त करेगा । यहीं कारण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में भी कई देशों के राजदूत योगाभ्यास कर रहे है। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, एस एसपी मणिकांत मिश्रा,सीडीओ मनीष कुमार,एडीएम पंकज उपाध्याय, कुलपति विवि डॉ मनमोहन चौहान, प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, सीएमओ डॉ के के अग्रवाल, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, मुख्य कोषाधि कारी डॉ. पंकज शुक्ल,जीएम उद्योग विपिन कुमार, सीईओ के एस रावत आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप