तिलकराज बेहड़ ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान की निंदा की

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी हैं। उनका कहना है कि विधायक का बयान आपत्तिजनक है। भाजपा का विधायक बंगाली समाज पर टिप्पणी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष जवाब नहीं दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि देशभक्ति के मामले में बंगाली समाज हमेशा आगे रहा हैं। वे विधायक के माफी मांगने पर सहमत नहीं है। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए। कहा कि भाजपा विधायक के बयान को निजी मत बता रही है। लेकिन अगर कोई कांग्रेस विधायक बयान देता तो भाजपा निजी मत मानने को तैयार नहीं होती। कहा कि अगर दो तीन महीने में विधानसभा सत्र होता है तो सरकार से इस मसले में जवाब सदन में मांगा जाएगा।उन्होंने एसएसपी मंजूनाथ टीसी के तबादले पर कहा कि अफसर के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था। जमीनों पर कब्जे कराए गए और अवैध खनन, ओवरलोडिंग का खेल हुआ। कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में कांग्रेस की सरकार आती है तो अफसर के ढाई और सरकार के कार्यकाल की जांच कराएंगे। वहीं पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने भी विधायक चौहान के बयान को आपत्तिजनक बताया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद