रानीखेत विधायक के भाई सतीश नैनवाल को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है।नैनवाल का कार ड्राइवर दिनेश चंद्र भी उसके साथ था। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान दोनों से प्रतिबंधित सामग्री पकड़ी। शनिवार को सतीश नैनवाल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज हो गई। सरकार की ओर से मामले को दबाने का प्रयास पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कुमाऊं मंडल में नेपाल सीमा के पास सत्ताधारी दल के विधायक के भाई के पास 40 जिंदा कारतूस मिलने की घटना को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि माओवाद के खतरे को देखते इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस इस मामले में तथ्य एकत्र कर रही है। इन्हें राज्यपाल के समक्ष रखा जाएगा। ह




