ऊधमसिंह नगर में सख्ती से होगा अपराधियों पर एक्शन: मिश्रा

Spread the love

रूद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा उधमसिंह नगर में बतौर कप्तान का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। कप्तान ने पत्रकारों समाने कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर पुलिस की तैयारी की बात रखी तो पत्रकारों ने ओवरलोडिंग, यातायात व्यवस्था, सड़क हादसों का मुद्दा उठाया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते जनपद के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जनपद में नशा प्रमुख समस्या है। जिस पर प्रभावी ढ़ग से अंकुश लगाने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाई जायेगी। इसके लिए आम जनता के साथ ही स्कूलों में नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा और जो भी व्यक्ति इन्हें संरक्षण प्रदान करेगा उसके विरूद्ध भी सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार किये जायेंगे। साथ ही आम जनता का भी पूरा सहयोग लिया जायेगा। श्री मिश्रा ने कहा कि जिला पुलिस महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कड़े कदम उठायेगी। वहीं साईबर अपराधों को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का पूरा उपयोग कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। ऐसे मामलों के पीड़ितों की रिपोर्ट तुरंत दर्ज की जायेगी। श्री मिश्रा ने कहा कि जनपद में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए हर उपाय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं में तत्काल कार्रवाई की जायेगी, लापरवाही बरतने वाले पर एक्शन लिया जाएगा। जनपद में सभी लोग भय मुक्त होकर अपना कार्य करें और महिलाएं स्वयं को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। बता दें एसएसपी मणिकांत मिश्रा 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप