भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर 10 से ज्यादा लोगों ने किया जानलेवा हमला

मुरादाबाद,  लाइनपार में मंडी गेट के पास भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए। हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व हमलावर फरार हो गए। घायल मंडल अध्यक्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार निवासी संजीव चौहान भारतीय जनता पार्टी के लाइनपार मंडल के अध्यक्ष है। क्षेत्रीय पार्षद राजेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार की शाम को मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान मझोला स्थित पार्षद शैलेंद्र के शोरूम पर गए थे। चुनाव संबंधी चर्चा की। इसके बाद घर जा रहे थे। मंडी गेट पर पहुंचे तभी अचानक 10 से अधिक युवकों ने उनके ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर भाजपा के लोग मौके पर पहुंचे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने भी पहुंचकर घायल मंडल अध्यक्ष का हाल जाना। उन्होंने बताया कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद