पुलिस लाइन की समस्याओं के समाधान का भरोसा पुलिसकर्मियों के हित में नगर निगम का बड़ा कदम

रूद्रपुर। पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे। यह बात महापौर विकास शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के साथ पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान कही। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पुलिस लाइन परिसर में नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों से संवाद कर जमीनी समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन ग्राउंड में स्थित स्टेज के सौंदर्यीकरण, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों की सामाजिक आवश्यकताओं के लिए बारात घर निर्माण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग रखी।

महापौर विकास शर्मा ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहते हैं, ऐसे में उनके आवासीय परिसर और मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

महापौर ने स्पष्ट किया कि पुलिस लाइन से जुड़े विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा