शराबी पति का हैवानियत भरा चेहरा: पत्नी को पीटकर छत से लटकाया, पड़ोसियों ने बचाई जान

आंवला कस्बे के लठैता मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नशे में धुत युवक ने पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर उसे घर की छत से उल्टा लटकाकर जान लेने की कोशिश की। सौभाग्य से मोहल्ले के लोगों ने समय रहते महिला को पकड़ लिया और उसकी जान बच गई। इस खौफनाक मंजर को एक पड़ोसी ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

पीड़िता के भाई रघुनाथ सिंह, जो वजीरगंज (बदायूं) निवासी हैं, ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि यह घटना 13 मई की रात लगभग 10 बजे की है। उनका कहना है कि बहन डोली की शादी 2012 में नितिन सिंह से हुई थी, जो शुरू से ही शराब का आदी था और अक्सर मारपीट करता था।

 

रघुनाथ सिंह के अनुसार, घटना वाली रात नितिन ने पहले डोली को बुरी तरह पीटा और फिर उसे छत से उल्टा लटकाकर छोड़ दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और समय रहते उसे पकड़कर गिरने से बचा लिया। गंभीर रूप से घायल डोली का इलाज चल रहा है।

 

पुलिस ने नितिन सिंह, अमित कुमार और दो अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नितिन अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंकने की कोशिश कर रहा है, जबकि महिला दर्द से चीख रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद