अब बेफ्रिक होकर घर से बाहर निकलेंगी बहन-बेटियां

Spread the love

रुद्रपुर, निर्भया हो या नर्स हत्या के बाद प्रदेश में महिलाएं और बेटियां अपने को असुरक्षित महसूस कर रही थी, लेकिन अब बहन-बेटियां बेफ्रिक होकर किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर किसी भी वक्त निकल सकती हैं। कारण एसएसपी ने महिला सुरक्षा को लेकर एक मुहिम छेड़ दी है। जिसका पहला मामला रविवार की आधी रात सामने आया है। जहां 112 पर मिली सूचना के आधार पर हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने तत्काल सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन निकाली और युवती से वार्ता कर सुरक्षित घर पहुंचने के बाद वापस लौटी।

 रात्रि 12:08 बजे एक युवक ने 112 पर फोन कर बताया कि उसकी बहन दिनेशपुर मोड़ पर रात के अंधेरे में खड़ी है। आधी रात होने के कारण बहन काफी भयभीत है। ऐसे में उसे वहां पहुंचने में काफी देर लगेगी। 112 पर मिली सूचना के आधार पर दिनेशपुर-पंतनगर हाईवे-चार में तैनात सिपाही मिथुन मेहरा और सिपाही श्रीनाथ ने फौरन 112 आधुनिक मशीन से युवती की सही लोकेशन का पता किया और महज छह मिनट के अंदर दिनेशपुर मोड़ पहुंची।

तब तक युवती किसी संसाधन से अपने घर जयनगर पहुंच चुकी थी। बावजूद हाईवे कार में तैनात पुलिस कर्मियों ने पुन: युवती को फोन किया और पूरे परिवार से बातचीत करने के बाद पूर्ण संतुष्टि के बाद ही अपनी ड्यूटी पर लौटे। पुलिस की इस सक्रियता की चर्चाएं शहर के लोगों के अलावा विभाग में भी है। आखिरकार एसएसपी के महिला सुरक्षा के प्रति उठाए गए कदम की भी प्रशंसा चारों ओर हो रही है।

पहले ही ट्रायल में दिखी सक्रियता

एसएसपी मणिकांत मिश्रा को कार्यभार ग्रहण किए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। चार्ज संभालते ही एसएसपी ने देर रात्रि को ही अधीनस्थों के साथ एक आपात मीटिंग की थी। जिसमें आदेशित किया था कि रात्रि दस बजे के बाद यदि किसी भी महिला या फिर युवती का कॉल आता है या फिर 112 व डॉयल 100 में शिकायत दर्ज होती है तो फौरन नजदीकी पुलिस पेट्रोलिंग हाईवे वाहन या फिर संबंधित थाना-चौकी मदद को तत्काल पहुंचेगा। कप्तान के आदेश के बाद पहले ही ट्रायल में पुलिस की सजगता देखने को मिली।

लोहाघाट से पहुंची थी युवती

पुलिस पेट्रोलिंग हाईवे चार में तैनात सिपाही मिथुन मेहरा ने बताया कि सोमवार की रात्रि 12:08 पर युवती के भाई ने 112 नंबर पर सूचना दर्ज कराई थी कि उसकी बहन लोहाघाट से रुद्रपुर जयनगर के लिए निकली थी, लेकिन रोडवेज बस ने दिनेशपुर मोड़ हाईवे पर ही उतार दिया। वहां से बहन को कोई सवारी नहीं मिल रही है और अंधेरा होने के कारण बहन काफी खौफजदा व परेशान है। साथ ही शिकायत दर्ज कराई थी कि बहन के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हो तो पुलिस तत्काल मदद करे।

खाना छोड़ निभाया अपना दायित्व

सोमवार की रात्रि 12:08 बजे 112 पर शिकायत दर्ज हुई थी। उस वक्त पंतनगर-दिनेशपुर पुलिस पेट्रोलिंग हाईवे कार में तैनात सिपाही मिथुन व श्रीनाथ जयनगर स्थित एक होटल में खाना खा रहे थे। मैसेज मिलते ही फौरन खाना छोड़कर युवती की मोबाइल लोकेशन निकालकर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद युवती से बातचीत के बाद सिपाहियों ने ढाबे पर जाकर खाना खाया। जिससे यह तो साफ है कि बिना समय बर्बाद किए सिपाहियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।

एसएसपी ने दिया 1500 का इनाम

दिनेशपुर-पंतनगर पुलिस पेट्रोलिंग हाईवे वाहन में तैनात सिपाहियों की कर्मठता की जानकारी मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तत्काल दोनों ही सिपाहियों को 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि आधी रात को महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस हमेशा सजग रहेगी। सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर जाकर मदद करेगी। इस मुहिम से जहां महिलाओं व युवतियों में सुरक्षा की भावना पैदा होगी। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी विश्वास कायम होगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी