कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी, बना डाले फर्जी दस्तावेज

रुद्रपुर,  कनाडा भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों की ठगी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। जिस पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भमरौला कोतवाली निवासी कमल देव तिवारी ने बताया कि वह अपने बेटे अभिषेक को कनाडा भेजना चाहता था। जिसको लेकर उसकी मुलाकात शिखा राणा निवासी मेट्रोपोलिस सिटी से की। आरोपी महिला ने उसकी मुलाकात वर्ष 2021 को गौरव नाम के एक युवक से हुई। जहां बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर 20 लाख खर्च होना बताया।

आरोप था कि गौरव की बातों पर विश्वास करते हुए उसने 10 मई 2021 को 13 लाख रुपये खाते में बीजा काउंसिल में डाल दिए और दो बार तीन लाख का भुगतान किया। आरोप था कि युवक ने बेटे के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिए। जब इसकी भनक लगी तो आरोपी युवक से नाराजगी जताई और 18 लाख रुपये की रकम वापस मांगी। आरोपी टालमटोल करने लगा। बार-बार तगादा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय में याचिका दायर की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद